गुरुवार, 27 अक्तूबर 2011

टिहरी जनपद में चुनावी घमासान | टिहरी से विधान सभा चुनाव २०१२ के संभावित दावेदार




 आगामी २०१२ में होने वाले चुनावों को लेकर भागादौड़ी शुरू हो चुकी है । हर उम्मीदवार अपना टिकट पक्का करने के जुगाड़ में सारे हथकंडे अपना रहा है । इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आये हैं जिलों का सिलसिलेवार विवरण । प्रथम कड़ी में हम आपका जनपद टिहरी की ६ विस सीटों के सभी दलों के प्रमुख दावेदारों से परिचय करवाएंगे ।






जनपद टिहरी से विधान सभा चुनाव २०१२ के संभावित दावेदार:
विस -घनसाली (अनु जाति)
कुल मतद्दाता - ७७०६३
वर्त्तमान विधायक - बलबीर नेगी (कांग्रेस)
संभावित दावेदार - भीम लाल आर्य, प्रेमलाल, त्रिकुटिया, शक्ति लाल शाह (भाजपा), धनि लाल शाह (कांग्रेस), जीत सिंह शाह (बसपा)
मुख्य मुकाबला - कांग्रेस-भाजपा

विस - देवप्रयाग
कुल मतद्दाता - ६६४५५
वर्त्तमान विधायक - दिवाकर भट्ट (उक्रांद)
संभावित दावेदार - दिवाकर भट्ट (उक्रांद), मंत्री प्रसाद नैथानी (कांग्रेस), मगन सिंह बिष्ट, विनोद कंडारी (भाजपा)
मुख्य मुकाबला - कांग्रेस-भाजपा

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2011

उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव २०१२ भाजपा के प्रमुख दावेदार


उत्तराखण्ड विधान सभा   चुनाव २०१२ भाजपा के प्रमुख दावेदार  :-  देहरादून की विधान सभा की सीटों के लिए  भाजपा उम्मीदवारों  के चयन को लेकर पार्टी का सोमवार को रायशुमारी कार्यकर्म संपन्न हो गया  और प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मन टटोला गया ! भाजपा ने सोलह अक्टूबर से प्रदेश की सभी ७० सीटों के लिए रायशुमारी कार्यक्रम चलाया था जो सोमवार को संपनं  हो गया !
प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा की पार्टी की कोर कमेटी जल्दी ही दावेदारों के नाम की छंटनी  करेगी ! हर विधानसभा से तीन प्रत्यासियों का नाम चुनाव समिति को सौंपा जायेगा ! अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा!

देहरादून जिलें की दस विधान सभा सीटों के लिए प्रमुख दावेदार :-

१- ऋषिकेश- प्रेमचंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल 
२- रायपुर- कैबिनेट मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, ऋषिराज  डबराल, श्रीमती विनोद उनियाल, सोलोचना बिष्ट 
३-  धर्मपुर- मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, मेयर विनोद चमोली, प्रकाश सुमन ध्यानी, नरेश बंसल, उमेश अग्रवाल,   भूपेंद्र सिंह कंडारी

सोमवार, 24 अक्तूबर 2011

उत्तराखण्ड का चुनावी इतिहास

उत्तराखण्ड चुनावों के बारे में जानने से पहले हम आपको इसके चुनावी इतिहास का एक दर्शन पर लिए चलते हैं ! 
नित्यानंद  स्वामी
भगत सिंह कोशियारी
नारायण  दत्त  तिवारी

भुवन  चन्द्र  खंडूरी
रमेश  पोखरियाल  निशंक
उत्तराखण्ड उत्तरप्रदेश से प्रथक होने के बाद से २ बार चुनावी चुनोतियों से रूबरू हुआ है  राज्य गठन के बाद भारतीय  जनता  पार्टी की सरकार के पहले मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी ने उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में ९ नवम्बर २००० को शपथ ली !


उत्तराखण्ड के मुक्यमंत्री एवं उनका कार्यकाल :-  

०१  नित्यानंद  स्वामी ९  नवम्बर २०००  से २९ अक्टूबर  २००१  भारतीय जनता पार्टी 
०२  भगत सिंह कोशियारी 30 अक्टूबर २००१  से १  मार्च  २००२  भारतीय  जनता  पार्टी
०३  नारायण  दत्त  तिवारी २  मार्च २००२ से ७ मार्च २००७ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री)
०४  भुवन  चन्द्र  खंडूरी ८ मार्च  २००७ से २३ जून २००९   भारतीय  जनता  पार्टी
०५   रमेश  पोखरियाल  निशंक २४  जून २००९  से १०  सितम्बर २०११  भारतीय  जनता  पार्टी
०६ भुवन  चन्द्र  खंडूरी ११  सितम्बर  २०११ से वर्तमान भारतीय  जनता  पार्टी

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2011

उत्तराखण्ड चुनाव महासंग्राम २०१२ | हमारा उत्तराखण्ड एक नजर

उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव 2012 में आपका स्वागत है। सर्वप्रथम हम यहाँ पर आपको उत्तराखण्ड के बारे में कुछ जरुरी जानकारियां देना चाहते हैं
 
              उत्तराखण्ड की भोगोलिक परिस्तिथियों पर एक नजर

उत्तराखण्ड पूर्व में उत्तरांचल, भारत के उत्तरी भाग में स्थित राज्य है ( देव भूमि, देव भूमि हिंदी) कई पवित्र हिंदू मंदिरों और शहरों से राज्य भरा हुआ है, जिनमें से कुछ तीर्थयात्रा और पूजा के हिंदू धर्म के सबसे आध्यात्मिक और शुभ स्थानों के बीच की वजह से यह अक्सर देवताओं की भूमि के रूप में संदर्भित किया जाता है अपने प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय, भाभर और तराई के धन के लिए जाना जाता है, राज्य हिमालय और उत्तर प्रदेश के उत्तर - पश्चिमी जिलों से सटा हुआ है।
 
उत्तराखंड ने 9
नवंबर 2000 को भारत गणराज्य के 27 वाँ राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया, यह पश्चिम में हरियाणा , उत्तर पश्चिम में
हिमाचल प्रदेश, पूरब में नेपाल, दक्षिण में उत्तर प्रदेश और उत्तर में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के सीमाओं से लगा हुआ है । यह 20,682 वर्ग मील (53,566 किमी ²) के क्षेत्र में फैला हुआ है जो 93% पहाड़ी है और 64% वनक्षेत्र है