मंगलवार, 29 नवंबर 2011

दिसंबर की १० तारीख कांग्रेस की उत्तराखण्ड बचाओ रैली नैनीडांडा में


आगामी १० दिसम्बर,पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लाक को कांग्रेस ने भाजपा हटाओ-उत्तराखण्ड बचाओ रैली की शुरुवात करने की घोषणा की। रैली का आकर्षण लोकगीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी, अभिनेत्री चित्रांशी रावत और विख्यात हौकी खिलाडी मीर रंजन नेगी होंगे। रैली में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश समेत तमाम दिग्गज शिरकत करेंगे। रैली में 'रेल पुरुष' सतपाल महाराज का अभिनन्दन भी किया जायेगा। रैली में गीतों के जरिये भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम छेड़नेवाले नरेन्द्र सिंह की मोजूदगी लोगो के कौतुहल का विषय है। उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के रैली के आयोजन की अध्यक्षता के लिए जंगबहादुर सिंह नेगी और रमेश रावत के संयोजन में २१ सदस्य समिति का भी गठन कर दिया गया है।

सोमवार, 28 नवंबर 2011

कांग्रेस ने ली हुंकार पूर्व सैनिको के साथ



आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड फेकने के लिए रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। जिसमे कांग्रेस के वरिष्ट नेतावों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ट के अधयक्ष वेद प्रकाश ने पूर्व सैनिकों से एकजुट होने की अपील की। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए किये गए कार्यो का जिक्र किया, आज जो सुविधाए पूर्व सैनिक ले रहे है, वह कांग्रेस की ही देन है। विपक्ष पे निशाना साधते हु उन्होंने कहा की फौजी मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रदेश के पूर्व सैनिक कई समस्याओं से जूझ रहे है। केंद्रीय कृषि व संसदीय कार्य राज्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार के किये हुए कार्यो को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा की पूर्व सैनिको को छठे वेतनमान का लाभ दिया जा रहा और पूरी प्राथमिकता से सैनिको की अन्य समस्याओं का हल करने का प्रयास किये जा रहे है। जाते-जाते उन्होंने भाजपा सरकार में पूर्व सैनिकों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव २०१२ भाजपा प्रत्यासियों की पहली सूची दिसम्बर १५ तक | रमेश पोखरियाल 'निशंक' बैठक में मौजूद नहीं




उत्तराखंड विधान सभा चुनाव २०१२ के लिए भाजपा अपने प्रत्यासियों की पहली सूची दिसम्बर १५ तक जारी कर देगी! भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक में ये निर्णय लिए गए ! समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कोश्यारी ने पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी !
श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की वे कांग्रेस के खिलाफ महंगाई और भ्रसटाचार का मुद्दा उठायेंगे ! उन्होंने युपीऐ सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है , जनता में कांग्रेस के खिलाफ बहुत गुस्सा है और इसका भुगतान कांग्रेस की चुनाव में हार से पूरा हो जायेगा !
बैठक में भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, समिति के प्रवक्ता अजय भट्ट, सचिव नरेश बंसल मौजूद थे!

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

कल का दिन उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के लिए ऐतिहासिक था। जब शक्तिपीठ भैरवगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद मोर्चा के अध्यक्ष ले।ज।(सेनि) टीपीएस रावत ने अधिकारिक रूप से पार्टी और प्रदेश के अधिकांश जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी की। साथ ही गैरसैण को राजधानी का रूप देने का खांका भी तैयार किया।

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

खंडूरी का चुनावी दांव



उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी  ने  बुधवार को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए घोषणा की  जिसमे शिक्षा ऋण पर ५ फीसदी ब्याज सब्सिडी सहित और सभी छात्राओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा!

बुधवार, 9 नवंबर 2011

उत्तराखण्ड के ११ सालो का सफ़र | कर्णप्रयाग - ऋषिकेश रेल उदघाटन


९ नवम्बर २०११,  को उत्तराखण्ड अपना ११ वाँ  स्थापना दिवस मना रहा है! आज से ११ साल पहले ९ नवम्बर २००० को उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था, इन ११ सालो में उत्तराखण्ड की जनता ने बहुत  उठा-पटक देखे है, वो चाहे राजनीती में हो  या फिर प्राकृतिक आपदा हो!

बुधवार, 2 नवंबर 2011

जनपद पौड़ी से विधान सभा चुनाव २०१२ के संभावित दावेदार



जनपद पौड़ी  से विधान सभा चुनाव २०१२ के संभावित दावेदार:
विस - पौड़ी (अनु जाति)
वर्त्तमान विधायक - यशपाल बेनाम (निर्दलीय)
संभावित दावेदार - सुन्दरलाल मन्द्रवाल, पूर्व जिलाधिकारी सुन्दरलाल मुयाल, राजेंद्र प्रसाद टम्टा (कांग्रेस), विधायक बृजमोहन कोटवाल, राम कुमार पौरी, गणेश लाल (भाजपा)
मुख्य मुकाबला - कांग्रेस-भाजपा

विस - यमकेश्वर 
वर्त्तमान विधायक - विजया बर्थवाल(भाजपा)
संभावित दावेदार - विजया बर्थवाल(भाजपा), मीरा रतूड़ी, मनोज कुलासरी (भाजपा), भुवनेश खर्कवाल(कांग्रेस)
मुख्य मुकाबला - कांग्रेस-भाजपा

विस - लैंसडोन 
वर्त्तमान विधायक हरक सिंह रावत(कांग्रेस)
संभावित दावेदार -भारत सिंह रावत, खुसालमनी घिल्डियाल (भाजपा), विनोद रावत (कांग्रेस), टी. पी. स. रावत (उत्तराखंड रक्षा मोर्चा)
मुख्य मुकाबला - उत्तराखंड रक्षा मोर्चा-भाजपा-कांग्रेस