उत्तराखण्ड समाचार :उत्तराखण्ड चुनाव २०१२ टिकट वितरण, भारतीय जनता पार्टी में टिकटों को लेकर चल रहा मंथन ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं प्रदेश अध्यक्ष श्री बिशन सिंह चुफाल के अनुसार अगर किसी दायित्वाधारियों की छवि बेहतर व क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, तो ऐसे निष्ठावान व जिताऊ दायित्वाधारियों को पार्टी जरुर टिकट देगी | चुफाल जी के ने कहा हर व्यक्ति को टिकट मांगने का हक है |
इस घोषणा से दायित्वाधारियों की बांछे खिल गयी हैं और सभी टिकट मिलने की आस में अपने गुरुओं के चक्कर लगा रहे हैं | भाजपा के अंतिम दौर के सर्वे के मुताबिक कई मंत्री व विधायक खतरे में हैं, और टिकट बंटवारे में उलटफेर की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं | राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी भी कई मीटिंग कर चुके हैं और ये तय हैं की कुछ विधायकों जिनका रिपोर्ट कार्ड ख़राब हैं का टिकट कटेगा |



