टिकटों पर अंतिम फैसला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टिकटों पर अंतिम फैसला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

उत्तराखण्ड कांग्रेस टिकटों पर अंतिम फैसला आज : कौन होगा खुश कौन नाराज

उत्तराखण्ड समाचार  संजय सजवान नई दिल्ली : उत्तराखण्ड कांग्रेस विधान सभा चुनाव २०१२ के लिए टिकटों पर आज अपने पत्ते खोल सकती है,  हालाँकि टिकटों के बारे  में कोई सूचना आम जनता को नहीं दी जाएगी पर आज इस पर से पर्दा उठ सकता है | उत्तराखण्ड विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक होनी है जिसमे सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट फ़ाइनल कर दी जाएगी |

७० सीटों पर १८८ दावेदारों के नाम राज्य चुनाव कमेटी द्वारा भेज दिए गए हैं जिनमे से ७० नामों पर अंतिम मोहर लगनी है | ७० में से २३ सीटों पर केवल एक-एक ही नाम भेजे गए है जिससे मशक्कत ४७ सीटों की रह गयी है | २० वर्तमान विधायकों और ३ अन्य सीटों पर प्रत्याशी पहले ही फ़ाइनल हो गए हैं |
कांग्रेस के लगभग सभी नेता और दावेदार दिल्ली में डेरा जमाये बैठे हैं,  प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य दिल्ली नहीं जा पाए हैं क्योंकि वे राहुल गाँधी के २३ दिसम्बर के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों में व्यस्त हैं, यशपाल स्क्रीनिंग कमेटी के मेम्बर हैं |