देहरादून समाचार: उत्तराखण्ड कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी(एसईसी) अब तक किसी भी नतीजे पर नही पहुँच पाई की विधान सभा चुनाव 2012 के लिए जिताऊ उम्मीदवारों का चयन कैसे करे। पार्टी के सभी नेता हर सीट पर जीत की संभावना वाले दावेदार और उनके दावों का अध्ययन और समीक्षा कर रहे है। प्रयास ये किये जा रहे है की जल्द ही हर सीट से निर्धारित पैनल तैयार केर स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दी जाये। जबकि दिलचस्प बात ये है की अभी तक किसी भी सीट के लिए पैनल तक तय नही हुआ है। सभी को खुश करने के चक्कर में एसईसी ने जिस भी व्यक्ति ने दावा किया, उसी का नाम पैनल में सामिल कर लिया है।

चार बार दिल्ली और हरिद्वार में मैराथन बैठकें कर चुकी कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी शुक्रवार को फिर दिल्ली का रुख कर दिया।

चार बार दिल्ली और हरिद्वार में मैराथन बैठकें कर चुकी कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी शुक्रवार को फिर दिल्ली का रुख कर दिया।