शनिवार, 14 जनवरी 2012

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्दे नज़र कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है । देहरादून के प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह और टिहरी के सांसद विजय बहुगुणा और हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य और इंदिरा हिर्देश ने घोषणा पत्र जारी किया ।
कांग्रेस के वादे -
१. बेरोजगारी भत्ता ७५० से २२०० रूपये , उच्च शिक्षित महिलाओ को यह राशी ५०% अधिक दये होगी ।
२. भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस प्रयास , जनप्रतिनिधियों-नौकरशाही को हर साल संपत्ति की घोषणा करनी होगी ।
३. कृषि के विकास पर विशेष ध्यान , पहाड़ पर आर्गेनिक खेती पर जोर ।
४. सर्वसहमति से चकबंदी की व्यवस्था लागू की जायगी ।
५. दुर्गम क्षेत्रो में सेवाए देने वाले डॉक्टरो- कर्मचारियो को विशेष प्रोत्साहन भत्ता ।
६. शिक्षको के रिक्त पद भरे जायंगे , महाविध्यालयो में बालिका शिक्षा मुफ्त होगी ।
७. मेधावी बच्चो को उच्च शिक्षा के लिये ब्याज मुक्त ऋण ।
८. सरकारी नोकरी के लिये आवेदन शुल्क माफ़ ।
९. नयी श्रम निति का निर्माण ।
१०. केंद्रीय कर्मचारियो के समान राज्य कर्मचारयों को सुविधाये ।
११. अल्पसंख्यक कल्याण के लिये ठोस प्रबंध का वादा, पृथक मंत्रालय गठित किया जायेगा ।
१२. जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल की जाएगी ।
१३. हाईकोर्ट की बेंच गढ़वाल मंडल में की जाएगी स्थापित ।

सोमवार, 9 जनवरी 2012

उत्तराखण्ड कांग्रेस की अंतिम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी : डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट को टिकट

हम आप के लिए सबसे पहले लेकर आये हैं ये लिस्ट बाकि चुनाव की सारी गतिविधियों को भी सर्वप्रथम जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
उत्तराखण्ड कांग्रेस की अंतिम लिस्ट जारी :- कांग्रेस ने उत्तराखण्ड विधान सभा चुनावों के लिए अपने बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, काफी मस्सक्कत के बाद आखिर कांग्रेस ने अंतिम ५  सीटों के भी टिकट बाँट दिए है|   डोईवाला से कांग्रेस ने अपने रूठे हुए दिग्गज हीरा सिंह बिष्ट को टिकट देकर मनाने की कोशिश की है वे रायपुर से टिकट मांग रहे थे पर पहली लिस्ट में उनका नाम न होने से वे काफी नाराज हो गए थे पर अब कांग्रेस ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज रमेश पोखरियाल निशंक के मुकाबले में टिकट देकर सांप भी मर जाये और लाठी भी न टूटे वाली कहावत चरितार्थ कर दी है | इस सीट पर अब मुकाबला रोमांचक हो गया है |

शनिवार, 7 जनवरी 2012

उत्तराखण्ड चुनाव २०१२ :- कांग्रेस की ६५ उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तराखण्ड चुनाव २०१२ :- कांग्रेस ने किये ६५ उम्मीदवार घोषित पूर्ण लिस्ट :-


(1) पुरोला (एससी) - राजेश जुआंठा                                                                                                              (2) यमुनोत्री - केदार सिंह रावत
(3) गंगोत्री - विजयपाल सिंह सजवाण
(4) बद्रीनाथ - राजेन्द्र भंडारी
 (5) थराली (एससी) - जीत राम
 (6) कर्णप्रयाग - अनुसूया प्रसाद मैखुरी
(7) केदारनाथ - श्रीमती शैलारानी रावत
(8) रुद्रप्रयाग - डा. हरक सिंह रावत
 (9) घनसाली (एससी) - धनीलाल शाह
(10) देवप्रयाग - शूरवीर सिंह सजवाण
(11) नरेन्द्रनगर - सुबोध उनियाल
 (12) प्रतापनगर - विक्रम सिंह नेगी
(13) टिहरी - किशोर उपाध्याय

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किये ४८ उम्मीदवार खंडूरी कोटद्वार से, निशंक डोईवाला से


उत्तराखण्ड चुनाव २०१२ : भारतीय जनता पार्टी ने अपने ४८ उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी है | हम आप तक सबसे पहले पंहुचा रहे हैं ये लिस्ट - मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी कोटद्वार से जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक डोईवाला से चुनाव लड़ेंगे | भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है :-

 १ -पुरोला (SC) - मालचंद 
 २ -थराली(SC) - मगनलाल शाह
 ३ -कर्णप्रयाग - हरीश पुजारी
 ४ -रुद्रप्रयाग - मातबर सिंह कंडारी (मिनिस्टर)
 ५ -घनसाली(SC) - भीमलाल आर्य 
 ६ -टेहरी - धन सिंह नेगी
 ७ -धनोल्टी - महावीर रागंड 
 ८ -सहसपुर - सहदेव पुण्डीर 
 ९ - रायपुर - त्रिवेन्द्र सिंह रावत (मिनिस्टर)
१० - राजपुर रोड (SC) - रविन्द्र कटारिया 
११ - देहरादून कैंट - हरबंश कपूर (स्पीकर)
१२ - मसूरी - गणेश जोशी 
१३ - डोईवाला - रमेश पोखरियाल निशंक (पूर्व मुख्यमंत्री)

मंगलवार, 27 दिसंबर 2011

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव:बहुजन समाज पार्टी के सभी प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव २०१२ समाचार : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तराखंड विधान सभा चुनावों के लिए अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है | बसपा उत्तराखंड में पहली पार्टी है जिसने अपने सारे उम्मीदवारों की घोषणा की है | बसपा पहले ही ६१ उम्मीदवारों  की घोषणा कर चुकी थी बाकि बचे ९ उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं, बसपा अपने प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय देना चाहती है ताकि प्रदेश में वो कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके |

बसपा के उम्मीदवार :-
१- पुरोला - इंजिनियर किशनलाल , २- बद्रीनाथ - सबर सिंह कुंवर, ३- कर्णप्रयाग - धूमी लाल आगरी,
४- नरेन्द्र नगर - रुकुम सिंह पोखरियाल, ५- धनोल्टी- मोहन लाल निराला, ६- विकास नगर - देसराज सिंह
७- यमकेश्वर - कुलदीप सिंह रावत, ८- श्रीनगर - राजेश्वर प्रसाद घिल्डियाल, ९- सल्ट - अनूप राम कोहली

मंगलवार, 20 दिसंबर 2011

दावेदारों का वजन तौल रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी

सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने स्टेट इलेक्शन कमेटी द्वारा तय प्रत्याशियों के पैनल पर मंथन किया। इस तरह विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया। हालाँकि, बैठक का अधिकांश वक्त तो राहुल गाँधी की २३ को प्रस्तावित दून जनसभा की तैयारियों पर केन्द्रित रहा। कमेटी की अगली बैठक २५ दिसम्बर को रखी गयी है।


जहा अभी भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा नही हुई है, वही कांग्रेस की बैठक में चुनावी तैयारियों की चर्चा से ज्यादा २३ दिसम्बर को उत्तराखण्ड में होने वाली कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी की रैली की तैयारियों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा। बैठक में मंत्री मुकुल वासनिक, चौधरी वीरेन्द्र सिंह, यशपाल आर्य और हराक सिंह रावत मौजूद थे।

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

उत्तराखण्ड कांग्रेस टिकटों पर अंतिम फैसला आज : कौन होगा खुश कौन नाराज

उत्तराखण्ड समाचार  संजय सजवान नई दिल्ली : उत्तराखण्ड कांग्रेस विधान सभा चुनाव २०१२ के लिए टिकटों पर आज अपने पत्ते खोल सकती है,  हालाँकि टिकटों के बारे  में कोई सूचना आम जनता को नहीं दी जाएगी पर आज इस पर से पर्दा उठ सकता है | उत्तराखण्ड विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक होनी है जिसमे सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट फ़ाइनल कर दी जाएगी |

७० सीटों पर १८८ दावेदारों के नाम राज्य चुनाव कमेटी द्वारा भेज दिए गए हैं जिनमे से ७० नामों पर अंतिम मोहर लगनी है | ७० में से २३ सीटों पर केवल एक-एक ही नाम भेजे गए है जिससे मशक्कत ४७ सीटों की रह गयी है | २० वर्तमान विधायकों और ३ अन्य सीटों पर प्रत्याशी पहले ही फ़ाइनल हो गए हैं |
कांग्रेस के लगभग सभी नेता और दावेदार दिल्ली में डेरा जमाये बैठे हैं,  प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य दिल्ली नहीं जा पाए हैं क्योंकि वे राहुल गाँधी के २३ दिसम्बर के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों में व्यस्त हैं, यशपाल स्क्रीनिंग कमेटी के मेम्बर हैं |

शनिवार, 17 दिसंबर 2011

उत्तराखण्ड कांग्रेस का ६६ सीटों के लिए पैनल तैयार

उत्तरखण्ड समाचार दिल्ली : उत्तराखण्ड कांग्रेस ने लम्बे विचार विमर्श के बाद राज्य चुनाव कमेटी ने अपनी पांचवी बैठक में ६६ सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिए हैं | इस पैनल में संभावित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं  पूर्व में कांग्रेस हाईकमान द्वारा नाराजगी जताने के कारन इस बार कमेटी ने बड़े सोच विचार कर उम्मीदवारों  की लिस्ट को छोटा कर दिया है और एक सीट से ज्यादा से ज्यादा ३ दावेदारों का नाम भेजा गया है |


शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

उत्तराखण्ड कांग्रेस सूची में कांट- छांट आज

देहरादून समाचार: उत्तराखण्ड कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी(एसईसी) अब तक किसी भी नतीजे पर नही पहुँच पाई की विधान सभा चुनाव 2012 के लिए जिताऊ उम्मीदवारों का चयन कैसे करे। पार्टी के सभी नेता हर सीट पर जीत की संभावना वाले दावेदार और उनके दावों का अध्ययन और समीक्षा कर रहे है। प्रयास ये किये जा रहे है की जल्द ही हर सीट से निर्धारित पैनल तैयार केर स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दी जाये। जबकि दिलचस्प बात ये है की अभी तक किसी भी सीट के लिए पैनल तक तय नही हुआ है। सभी को खुश करने के चक्कर में एसईसी ने जिस भी व्यक्ति ने दावा किया, उसी का नाम पैनल में सामिल कर लिया है।


चार बार दिल्ली और हरिद्वार में मैराथन बैठकें कर चुकी कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी शुक्रवार को फिर दिल्ली का रुख कर दिया।

जनता को पांच साल का हिसाब दे भाजपा :कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस समाचार : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला कम होता नही दिख रहा। रेलवे रोड सभा के जरिए कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन कर के ये जाता दिया की वे भाजपा सरकार और मुख्य निशाने पर डोईवाला सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार मने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को कोई रियायत नही देने वाले।कार्यकर्ताओं के बिच एकजुटता होने के सन्देश देते हुए नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत ने कहा की कांग्रेस विधान सभा चुनाव में भाजपा से पांच साल का हिसाब मांगेगी।
एक बजे डोईवाला के आस पास के इलाकों के कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक सभा में पहुँच कर हरक सिंह रावत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। करीब दो बजे के करीब कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, टिहरी क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कार्यकर्ताओं के जुलूस के बीच पहुंचे।
सभा स्थल पे पहुँचते ही हरक सिंह रावत ने सभी को व्यवस्थित होने की अपील शुरु कर दी। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की जम कर आलोचना की। उन्होंने कहा की जनरल खंडूरी भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे। जबकि सरकार खुद ये मान रही की जनरल से पहले राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी।

गुरुवार, 15 दिसंबर 2011

भाजपा चुनाव चिन्ह पर नही लड़ेंगे: दिवाकर

बुधवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल(डी) के पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के यमुना कालोनी स्थित आवास में पार्टी कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों ने दिवाकर से भाजपा के साथ रिश्तों की स्थिति को साफ़ करने को कहा। दिवाकर ने कहा की वे भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नही लड़ेंगे।पदाधिकारियों की पेशकश पे उन्होंने कहा की उक्रांद (पि) से यूनिटी के लिए बातचीत की पेशकश की जाएगी। अगर पवार ग्रुप इस सम्बन्ध में सकारात्मक रुख नही दिखता तो भाजपा से गटबंधन के सम्बन्ध में वार्ता की जाएगी।


शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

उत्तराखण्ड कांग्रेस का टिकट वितरण : पुनः तैयार करेगी उमीदवारों का पैनल

 उत्तराखण्ड कांग्रेस पुनः तैयार करेगी उमीदवारों का पैनल : उत्तराखण्ड समाचार, उत्तराखंड कांग्रेस विधान सभा चुनावों के मद्देनजर नए सिरे से उमीदवारों का चयन करेगी | दिल्ली में चल रही बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया अतः कांग्रेस हाईकमान ने राज्य चुनाव कमेटी को नए सिरे से उम्मीदवारों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है | कुछ  दिग्गजों और वर्तमान विधायकों की सीटों पर भी कई दावेदारों के सामने आ जाने से ये स्तिथि उत्तपन्न हुई है, अब हाईकमान ने एक सीट से केवल ४-५ दावेदारों के ही नाम भेजने के निर्देश दिए हैं |
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अब १७ दिसम्बर को होगी, इससे पहले राज्य चनाव कमेटी १० दिसम्बर को हरिद्वार में बैठक करेगी |

गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

भाजपा की नजर दिवाकर, मुन्ना और भंडारी पर


पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने यूकेडी कोटे के मंत्री दिवाकर भट्ट और सरकार को समर्थन दे रहे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को भाजपा में शामिल करने के प्रयासों की विवेचना की और जल्दही इस पर अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। मुक्यमंत्री को छोर के प्रत्याशियों का चयन पैनल रिपोर्ट के आधार पर होगा।
भाजपा आचार संहिता जारी होते ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।जिन मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सही नही होगा, उन्हें टिकट नहीं दिया जायेगा।
हालाँकि भट्ट ने भाजपा में शामिल होने जैसी कोई बात का खंडन किया और अभी भाजपा के किसी पदाधिकारी से बात नही हुई है। एक विचार आया था की यदि उक्रांद का सिंबल सीज होता है तो पार्टी भाजपा के सिंबल पर लड़ेगी।

उत्तराखण्ड भाजपा टिकटों के लिए दायित्वाधारियों की दौड़ कुछ विधायकों और मंत्रियों के कट सकते हैं टिकट



उत्तराखण्ड समाचार :उत्तराखण्ड चुनाव २०१२ टिकट वितरण, भारतीय जनता पार्टी में टिकटों को लेकर चल रहा मंथन ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं प्रदेश अध्यक्ष श्री बिशन सिंह चुफाल के अनुसार अगर किसी दायित्वाधारियों की छवि बेहतर व क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, तो ऐसे निष्ठावान व जिताऊ दायित्वाधारियों को पार्टी जरुर टिकट देगी |  चुफाल जी के ने कहा हर व्यक्ति को टिकट मांगने का हक है |
इस घोषणा से दायित्वाधारियों की बांछे खिल गयी हैं और सभी टिकट मिलने की आस में अपने गुरुओं के चक्कर लगा रहे हैं | भाजपा के अंतिम दौर के सर्वे के मुताबिक कई मंत्री व विधायक खतरे में हैं, और टिकट बंटवारे में उलटफेर की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं | राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी भी कई मीटिंग कर चुके हैं और ये तय हैं की कुछ विधायकों जिनका रिपोर्ट कार्ड ख़राब हैं का टिकट कटेगा |

मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

उत्तराखंड में टिकटों के लिए घमासान


उत्तराखंड भवन समाचार नई दिल्ली  : उत्तराखंड में टिकटों के लिए घमासान मच चुका है | उत्तराखण्ड में चुनावी सरगर्मी शुरू हो चुकी है | भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों में ही एक-एक सीट के लिए १०-१० उम्मीदवार हैं ऐसे में उम्मीदवारों का फैसला करने में हाईकमान को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है | हालिया स्तिथि ये है कि छोटे मोटे नेता भी विधायक का टिकट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं | सबसे ज्यादा बुरा हाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में ही है, दोनों पार्टियों के दिग्गज दिल्ली के चक्कर लगते नजर आ रहे हैं |

भारतीय जनता पार्टी  अपने टिकटों क़ी घोषणा १५ दिसम्बर के बाद करेगी कांग्रेस क़ी रणनीति भाजपा के बाद उम्मीदवारों क़ी घोषणा करने क़ी है | भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अंतर्कलह से जूझ रहे हैं , दोनों ही पार्टियों में अंदर ही अंदर बहुत गुटबाजी है, जहाँ भाजपा खंडूरी, कोश्यारी और निशंक गुट में बटी हुई है जबकि कांग्रेस में ये समस्या ज्यादा हैं कांग्रेस हरीश रावत, यशपाल आर्य, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत गुट में बात रखी है हर कोई मुख्यमंत्री पद क़ी दावेदारी करता नजर आ रहा है | 

मंगलवार, 29 नवंबर 2011

दिसंबर की १० तारीख कांग्रेस की उत्तराखण्ड बचाओ रैली नैनीडांडा में


आगामी १० दिसम्बर,पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लाक को कांग्रेस ने भाजपा हटाओ-उत्तराखण्ड बचाओ रैली की शुरुवात करने की घोषणा की। रैली का आकर्षण लोकगीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी, अभिनेत्री चित्रांशी रावत और विख्यात हौकी खिलाडी मीर रंजन नेगी होंगे। रैली में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश समेत तमाम दिग्गज शिरकत करेंगे। रैली में 'रेल पुरुष' सतपाल महाराज का अभिनन्दन भी किया जायेगा। रैली में गीतों के जरिये भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम छेड़नेवाले नरेन्द्र सिंह की मोजूदगी लोगो के कौतुहल का विषय है। उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के रैली के आयोजन की अध्यक्षता के लिए जंगबहादुर सिंह नेगी और रमेश रावत के संयोजन में २१ सदस्य समिति का भी गठन कर दिया गया है।

सोमवार, 28 नवंबर 2011

कांग्रेस ने ली हुंकार पूर्व सैनिको के साथ



आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड फेकने के लिए रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। जिसमे कांग्रेस के वरिष्ट नेतावों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ट के अधयक्ष वेद प्रकाश ने पूर्व सैनिकों से एकजुट होने की अपील की। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए किये गए कार्यो का जिक्र किया, आज जो सुविधाए पूर्व सैनिक ले रहे है, वह कांग्रेस की ही देन है। विपक्ष पे निशाना साधते हु उन्होंने कहा की फौजी मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रदेश के पूर्व सैनिक कई समस्याओं से जूझ रहे है। केंद्रीय कृषि व संसदीय कार्य राज्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार के किये हुए कार्यो को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा की पूर्व सैनिको को छठे वेतनमान का लाभ दिया जा रहा और पूरी प्राथमिकता से सैनिको की अन्य समस्याओं का हल करने का प्रयास किये जा रहे है। जाते-जाते उन्होंने भाजपा सरकार में पूर्व सैनिकों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव २०१२ भाजपा प्रत्यासियों की पहली सूची दिसम्बर १५ तक | रमेश पोखरियाल 'निशंक' बैठक में मौजूद नहीं




उत्तराखंड विधान सभा चुनाव २०१२ के लिए भाजपा अपने प्रत्यासियों की पहली सूची दिसम्बर १५ तक जारी कर देगी! भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक में ये निर्णय लिए गए ! समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कोश्यारी ने पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी !
श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की वे कांग्रेस के खिलाफ महंगाई और भ्रसटाचार का मुद्दा उठायेंगे ! उन्होंने युपीऐ सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है , जनता में कांग्रेस के खिलाफ बहुत गुस्सा है और इसका भुगतान कांग्रेस की चुनाव में हार से पूरा हो जायेगा !
बैठक में भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, समिति के प्रवक्ता अजय भट्ट, सचिव नरेश बंसल मौजूद थे!

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

कल का दिन उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के लिए ऐतिहासिक था। जब शक्तिपीठ भैरवगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद मोर्चा के अध्यक्ष ले।ज।(सेनि) टीपीएस रावत ने अधिकारिक रूप से पार्टी और प्रदेश के अधिकांश जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी की। साथ ही गैरसैण को राजधानी का रूप देने का खांका भी तैयार किया।

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

खंडूरी का चुनावी दांव



उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी  ने  बुधवार को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए घोषणा की  जिसमे शिक्षा ऋण पर ५ फीसदी ब्याज सब्सिडी सहित और सभी छात्राओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा!