मंगलवार, 25 अक्तूबर 2011

उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव २०१२ भाजपा के प्रमुख दावेदार


उत्तराखण्ड विधान सभा   चुनाव २०१२ भाजपा के प्रमुख दावेदार  :-  देहरादून की विधान सभा की सीटों के लिए  भाजपा उम्मीदवारों  के चयन को लेकर पार्टी का सोमवार को रायशुमारी कार्यकर्म संपन्न हो गया  और प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मन टटोला गया ! भाजपा ने सोलह अक्टूबर से प्रदेश की सभी ७० सीटों के लिए रायशुमारी कार्यक्रम चलाया था जो सोमवार को संपनं  हो गया !
प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा की पार्टी की कोर कमेटी जल्दी ही दावेदारों के नाम की छंटनी  करेगी ! हर विधानसभा से तीन प्रत्यासियों का नाम चुनाव समिति को सौंपा जायेगा ! अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा!

देहरादून जिलें की दस विधान सभा सीटों के लिए प्रमुख दावेदार :-

१- ऋषिकेश- प्रेमचंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल 
२- रायपुर- कैबिनेट मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, ऋषिराज  डबराल, श्रीमती विनोद उनियाल, सोलोचना बिष्ट 
३-  धर्मपुर- मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, मेयर विनोद चमोली, प्रकाश सुमन ध्यानी, नरेश बंसल, उमेश अग्रवाल,   भूपेंद्र सिंह कंडारी

४- राजपुर- कैबिनेट मंत्री खजान  दास, भगवत प्रसाद  मकवाना, चमनलाल वाल्मीकि, रविन्द्र कटारिया 
५- डोईवाला- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, सुभाष बर्थवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र नेगी, नरेन्द्र पाल रावत 
६- मंसूरी- विधायक गणेश जोशी, आन्दोलनकारी रविन्द्र जुगराण, ओ पी उनियाल 
७- केंट - विधान सभा अध्यक्ष हरबंश कपूर, विनोद शर्मा, विश्वास डाबर 
८- चकराता- मूरत राम शर्मा, प्रताप सिंह तोमर 
९- विकासनगर- विधायक कुलदीप कुमार, धनदेश उनियाल, नीरू देवी 
१०- सहसपुर- सहदेव पुंडीर, राजीव कंडारी, भुवन विक्रम डबराल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें