शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

कल का दिन उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा के लिए ऐतिहासिक था। जब शक्तिपीठ भैरवगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद मोर्चा के अध्यक्ष ले।ज।(सेनि) टीपीएस रावत ने अधिकारिक रूप से पार्टी और प्रदेश के अधिकांश जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी की। साथ ही गैरसैण को राजधानी का रूप देने का खांका भी तैयार किया।
आयोजित जनसभा में मोर्चा के अध्यक्ष ले। ज. (सेनि) टीपीएस रावत ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। जनसभा में प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पर तंज कसे। आयोजन के दौरान ब्रिगेडियर (सेनि) राजू रावत, राजेंद्र सिंह भंडारी ,पूर्व लोकायुक्त एसएस पांगती,रघुवीर सिंह बिष्ट,सविता हटवाल, कुमाऊं के नेता रितेश पांडे, ब्रिगेडियर (सेनि) जगमोहन सिंह रावत, बद्रीनाथ मंदिर समिति की सदस्य भारती शर्मा, कर्नल हरपाल सिंह बिष्ट,टिहरी से जबर सिंह पावेल, रतन सिंह गुनसेला, आदि ने अपने अपने म़त रखे।
अध्यक्ष टीपीएस रावत ने सूबे के अधिकांश जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। जिलाध्यक्षों में नगर देहरादून के लिए राजेंद्र सिंह प्रसाद भटकोटी, पौड़ी के लिए ब्रिगेडियर (सेनि) एसडीएस पटवाल,टिहरी के लिए मदन सिंह चौहान,रुद्रप्रयाग के लिए शिव सिंह रावत, कोटद्वार के लिए कुलदीप सिंह नेगी, पिथौरागढ़ के लिए मोतीराम सागर,चमोली के लिए राजेंद्र सगोई, अल्मोड़ा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी,नैनीताल के लिए आनंद सिंह,पूरवादून के लिए राजपाल सिंह बिष्ट व चंपावत के लिए महादेव सूतूड़ी के नामों की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें