शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

जनता को पांच साल का हिसाब दे भाजपा :कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस समाचार : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला कम होता नही दिख रहा। रेलवे रोड सभा के जरिए कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन कर के ये जाता दिया की वे भाजपा सरकार और मुख्य निशाने पर डोईवाला सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार मने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को कोई रियायत नही देने वाले।कार्यकर्ताओं के बिच एकजुटता होने के सन्देश देते हुए नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत ने कहा की कांग्रेस विधान सभा चुनाव में भाजपा से पांच साल का हिसाब मांगेगी।
एक बजे डोईवाला के आस पास के इलाकों के कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक सभा में पहुँच कर हरक सिंह रावत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। करीब दो बजे के करीब कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, टिहरी क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कार्यकर्ताओं के जुलूस के बीच पहुंचे।
सभा स्थल पे पहुँचते ही हरक सिंह रावत ने सभी को व्यवस्थित होने की अपील शुरु कर दी। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की जम कर आलोचना की। उन्होंने कहा की जनरल खंडूरी भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे। जबकि सरकार खुद ये मान रही की जनरल से पहले राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी।

प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा की भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो गए । सरकार ने भ्रष्टाचार
के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यशपाल सिंह ने हरक सिंह की जमकर तारीफ की और इशारों-इशारों में यह भी खुलाश कर दिया की हरक सिंह डोईवाला सीट के प्रत्याशी होंगे। हालाँकि मंच पर डोईवाला सीट से दावेदारी कर रहे शूरवीर सिंह सजवाण भी मौजूद थे। हरीश समर्थक सजवाण व किशोर उपाध्याय की मौजूदगी के जरिये हरक सिंह ने क्षेत्र में गुटबाजी की हवा को थमने की कोशिश की।
पूर्व मंत्री सजवाण ने कहा की पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है और चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जायेगा। विधायक किशोर उपाध्याय ने भाजपा के भ्रष्टाचार के उन्मूलन के ढिंढोरा पीटने और बार बार मुख्यमंत्री बदलने पर सरकार पर सवाल उठाये। सभा को संबोधित करने वालों में विनय सारस्वत, मधु सेमवाल, डॉ.के एस राणा, ब्रह्म स्वरुप ब्रम्हचारी, अब्दुल रज्जाक, फुरकान अहमद कुरैशी भी थे। सभा में सरदार हरपाल सैनी, सोम गुप्ता, विजय लक्ष्मी गुसाईं, विक्रम सिंह नेगी, राकेश अग्रवाल, विशाल कक्कड़ आदि की मौजूदगी भी दर्ज की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें