गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

भाजपा की नजर दिवाकर, मुन्ना और भंडारी पर


पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने यूकेडी कोटे के मंत्री दिवाकर भट्ट और सरकार को समर्थन दे रहे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को भाजपा में शामिल करने के प्रयासों की विवेचना की और जल्दही इस पर अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। मुक्यमंत्री को छोर के प्रत्याशियों का चयन पैनल रिपोर्ट के आधार पर होगा।
भाजपा आचार संहिता जारी होते ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।जिन मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सही नही होगा, उन्हें टिकट नहीं दिया जायेगा।
हालाँकि भट्ट ने भाजपा में शामिल होने जैसी कोई बात का खंडन किया और अभी भाजपा के किसी पदाधिकारी से बात नही हुई है। एक विचार आया था की यदि उक्रांद का सिंबल सीज होता है तो पार्टी भाजपा के सिंबल पर लड़ेगी।

भाजपा ने २००९ में विधायकी व भाजपा से इस्तीफा देने वाले तथा पूर्व मुख्यमंत्री कोशियारी ने नजदीकियों के लिए जाने जानेवाले मुन्ना चौहान को भाजपा में फिर से लाने के लिए शीर्ष नेताओं को कार्य सौंपा है। सूत्रों के मुताबित मुन्ना ने अपने पत्ते अभी तक नही खोले है। चौहान ने खंडन करते हुए खा है की विभिन्न दलों से दुआ सलाम होती रहती है और राजनीति के अलावा निजी सम्बन्ध होते है। पर बुधवार को मोर्चे की बैठक में शामिल न होने से इस बात का कयास लगाया जा रहा की अगर भाजपा में चौहान की बात परवान चढ़ती है तो उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के लिए भी भाजपा को एक सीट तलाशनी पड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें